नीमच जिले में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। 01 अप्रैल 2024 को बोर्ड पेटर्न परीक्षा कक्षा 9वीं एवं 11वीं का शिक्षा सत्र 2023-2024 का परीक्षा परिणाम जिले की समस्त शासकीय शालाओं में प्रातः11 बजे घोषित किया गया।

जिसमें कक्षा 9वीं की परीक्षा में सम्मिलित कुल परीक्षार्थी संख्या 7697 में से 4346 परीक्षार्थी उर्त्‍तीण हुए तथा परीक्षा परिणाम 56.75 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 11वीं की परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी संख्या 4121 में से 3220 परीक्षार्थी उर्तीण हुए तथा परीक्षा परिणाम 78.13 प्रतिशत रहा।

घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 9वीं में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाली 03 शालाएं निम्नानुसार है-

स.क्रं.  शाला का नाम परीक्षा परिणाम प्रतिशत में

1     उत्कृष्ट उमावि नीमच - 93.93

2     हाईस्कूल चूकनी      -      92.59

3     हाईस्कूल खेडा भनगोता - 89.29

इसी प्रकार कक्षा 9वीं में न्यूनतम परीक्षा परिणाम देने वाली 03 शालाएं निम्नवत अनुसार है-

स.क्रं.  शाला का नाम परीक्षा परिणाम प्रतिशत में

1     उ.मा.वि. चीताखेड़ा -  30.14

2     उमावि आंतरी     -  27.63

3     उ.मा.वि. पालसोड़ा  -  13.19

घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 11वीं में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाली शालाएं निम्नवत अनुसार है-

स.क्रं.  शाला का नाम परीक्षा परिणाम प्रतिशत में

1     माडल उमावि नीमच-    100

2     उमावि कांकरियातलाई -  100

3     उमावि गुजरखेडी सांखला-100

4     उमावि नेवड -       100

5     उमावि ताल -        100

6     उमावि बरलाई -             100

7     उमावि नयागांव -     100

8     संजय उमावि जाट -  100

इसी प्रकार कक्षा 11वीं में न्यूनतम परीक्षा परिणाम देने वाली 03 शालाएं निम्नवत अनुसार है-    

स.क्रं.शाला का नाम परीक्षा परिणाम प्रतिशत में

1     उमावि धामनिया       - 42.86

2     उमावि आंतरी         - 39.34

3     उमावि सेमली ईस्तमुरार - 33.33

शिक्षा एवं छात्र