Crime news- अवैध गांजे की फसल बुआई करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...पढ़े यह खबर...
logo

REPORTER:
Desk Report


प्रतापगढ़/नीमच। जिला पुलिस प्रतापगढ़ प्रतागपढ श्रीमान लक्ष्मणदास जिला प्रतापगढ के निर्देषन में श्री बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदषन में श्री नानालाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के नेतृत्व व श्री कपिल पाटीदार थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद द्वारा अवैध मादक पदार्थाे के धरपकड अभियान के दौरान दिनंाक 20.06.2024 को मौजा माण्डकला भुरा फला में एक खेत से 118 किलोग्राम गाॅजे की फसल को जब्त किया गया था। जिसमें फसल मालिक फरार चल रहा था। जिसको आज दिनांक 24.06.2024 को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 20.06.2024 को श्री पेेषावर खां उनि मय जाप्ते के थाना के प्रकरण संख्या 135/2024 में मुल्जिमानों की तलाषी हेतु पांचागुड़ा,माण्डकला गये हुए थे। इसी दौरान रास्ते में बायी तरफ एक खेत में लोहे की जाली लगी हुई थी। जहां भिण्डी व गवार की फसल के बीच में गांजे की फसल खडी हुई दिखाई दी। जाब्ते द्वारा आसपास के लोगों से खेत के मालिक के बारे मे जानकारी ली गई तो ग्रामीणों द्वारा उक्त खेत वालिया पिता मांगीया मीणा निवासी माण्डकला थाना धरियावद का होना बताया गया एवं उसी के द्वारा यह गांजे की फसल बोना बताया। गांजे की फसल में कुछ पोधों पर फुल व डोडीया भी आयी हुई थी। जिस पर उक्त अवैध गांजे की फसल को जाप्ता व मौतबिरान की सहायता से उखाड़ कर अलग-अलग 10 कट्टो में भरवा कर वजन किया गया तो कुल वजन 118 किलोग्राम होना पाया गया। मौके पर अवैध गांजे की फसल को नियमानुसार जब्त किया गया। अभियुक्त वालिया पिता मांगीया मीणा निवासी मााण्डकला भुराफला थाना धरियावद को घटना की भनक लगने से सकुनत से फरार है। थाना धरियावद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारभं किया गया। फरार अभियुक्त की तलाष जारी है।

दौरानें अनुसन्धान वक्त घटना से फरार फसल मालिक वालचन्द उर्फ वालीया पिता मांगिया जाति मीणा उम्र 46 साल निवासी माण्डकला भुरा फला थाना धरियावद जिला प्रतापगढ के सम्भावित ठिकानों पर दबिया दी जाकर अभियुक्त को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से अनुसन्धान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

वालचन्द उर्फ वालीया पिता मांगिया जाति मीणा उम्र 46 साल निवासी माण्डकला भुरा फला थाना धरियावद जिला प्रतापगढ

गठित पुलिस टीम-

1.        श्री कपिल पाटीदार पु0नि0 थानाधिकारी पुलिस थाना धरियावद।

2.        श्री दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना धरियावद।

3.        श्री प्रकाशचन्द्र  हैड कानि नम्बर 56 पुलिस थाना धरियावद।

4.    श्री रमेशं कानि नम्बर 387 पुलिस थाना धरियावद।

5.    श्री राकेश कानि नम्बर 708 पुलिस थाना धरियावद।

6.    श्री शिवलाल कानि नम्बर 31 पुलिस थाना धरियावद।

7.    श्री सुरेन्द्र कुमार कानि नम्बर 285 पुलिस थाना धरियावद।

क्राइम समाचार