तहसील कार्यालय नीमच में बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष स्‍थापित
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। वर्षाकाल में बाढ़ राहत एवं अतिवृष्टि के संबंध में तहसील नीमच मुख्‍यालय पर बाढ़ राहत कक्ष संयुक्‍त तहसील कार्यालय नीमच के कक्ष क्रमांक 02 में कायम किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 0723-228409 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष बाढ़ अतिवृष्टि की स्थिति के अनुसार 24 घंटे क्रियाशिल रहेगा।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिये प्रभारी अधिकारी श्री सुरेश निर्वाण, राजस्‍व निरीक्षक तथा सहायक श्री अक्षय शर्मा राजस्‍व निरीक्षक नीमच ग्रामीण को नियुक्‍त किया गया है।बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सभी कर्मचारी ड्यूटी अवधि में अतिवृष्टि के दौरान उत्‍पन समस्‍या, बाढ़ संबंधी प्राप्‍त आवश्‍यक सूचनाओं की जानकारी से तत्‍काल वरिष्‍ठ को दूरभाष पर अवगत करायेगें तथा इस संबंध में नियंत्रण कक्ष में रखी जाने वाली पंजी में अंकित करेगे। अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष कलेक्‍टोरेट (भू-अभिलेख)/पुलिस कन्‍ट्रोल रूम/नगरपालिका नीमच के कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारियों को  उनकी पंजी में दर्शाये अनूसार दूरभाष पर तत्‍काल सूचना देंगे। कन्‍ट्रोल रूम पर 42 कर्मचारियों को अलग- अलग पालियों में  तैनात किया गया है।

प्रशासन