नीमच। भारत शासन स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृढीकरण तथा मीजल्स रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुए, 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत किये जाने के लिए प्रदेश में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023 तक, द्धितीय चरण 11 से 16 सितम्बर 2023, एवं तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक, प्रत्येक चरण 6 कार्य दिवसों में आयोजित किया जायेगा। जिसमें नियमित टीकाकरण दिवस (मंगलवार, शुक्रवार) भी सम्मिलित होगें।
अभियान के अन्तर्गत् टीकाकरण से वंचित 0 से 5 वर्ष आयु के लेफट आउट, ड्रॉप आउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को, आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर हेडकांउट सर्वे उपरांत, डयूलिस्ट अनुसार चिन्हित कर, U-WIN पोर्टल के माध्यम से पंजीयन उपरांत टीकाकृत किया जावेगा।