सोयाबीन कृषकों के लिये उपयोगी सलाह
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। जिले में इस समय सोयाबीन की फसल 15 से 20 दिन की अवस्था पर है, खरपतवार एवं कीट नियंत्रण हेतु किसान भाईयों को निम्नानुसार सलाह दी जाती है।

खरपतवार नियंत्रण-

इस समय फसल में डोरा/कुल्पा चलाकर खरपतवारों का नियंत्रण करें या खरपतवारों के प्रकार अनुसार निम्नानुसार खरपतवार नाशी दवाओं का चयन कर प्रयोग करें-

खरपतवार नाशक दवा का नाम  मात्रा/हेक्टर  पानी की मात्रा/हेक्टर     खरपतवारों के प्रकार

इमेजीथापर 10 एस.एल.  1 ली./हेक्टर 450 ली. पानी/हेक्ट.     चोडी पत्ती एवं घासवर्गीय

इमेजीथापर 35ः $ इमेजामोक्स 35ः 100 ग्राम/हेक्ट.         चोडी पत्ती एवं घासवर्गीय

प्रोपाक्विजाफाॅप 2.5ः $ इमेजीथापर 3.75ः 2 ली./हेक्टर      चोडी पत्ती एवं घासवर्गीय

सोडियम एसिफ्लोरोफेन 16.5ः  ़ क्लोडिनाफाप प्रोपारगील 8ः  1 ली./हेक्टर      चोडी पत्ती एवं घासवर्गीय

फोमेसाफेन 11.1ः  $ फ्लुऐजीफाॅप पी ब्युटाईल 11.1ः  1 ली./हेक्टर      चोडी पत्ती एवं घासवर्गीय

प्रोपाक्विजाफाॅप 10ः    500 से 750  एम.एल./हेक्टर        घासवर्गीय

क्विजालोफाॅप इथाईल 5ः  ई.सी.    750 से 1000 एम.एल./हेक्टर        घासवर्गीय

क्लोरीम्यूरान इर्थइल 25 डब्ल्यु.पी 36 ग्राम          चोडी पत्ती

1.    खरपतवारनाशक दवाओं के छिड़काव हेतु 450 ली. पानी/हेक्ट. का उपयोग तथा छिड़काव के समय खेत में नमी पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए।

2.    खरपतवारनाशक दवाओं के छिड़काव हेतु फ्लैट फेन नोजल का उपयोग करें तथा खरपतवारनाशी के उपयोग से पहले सलाह अवश्य लेवें।

कीट नियंत्रण-

इस समय तना मक्खी का प्रकोप प्रारंभ होने की संभावना होती है। इसके नियंत्रण के लिए कीटनाशक थायोमिथोक्सम 12.6ः  ़  लेम्बडासाहेलोथ्रेन 9.5ः  - 125 एम.एल./हेक्ट. का छिड़काव करें। पत्ती खाने वाले कीडों के नियंत्रण हेतु क्विनाॅलफाॅस 25 ई.सी.-1 ली./हेक्ट. या क्लोरइंट्रानिलिप्रोल 18.5 एस.सी.- 150 एम.एल./हेक्ट. के साथ 450 ली. पानी/हेक्ट. उपयोग करें।

अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या विकास खण्ड़ स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से सलाह लेवें।

कृषि एवं किसान