नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। जिले में रबी मौसम 2022-23 में किसानों को सहकारी एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से निरंतर खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उप संचालक कृषि‍ नीमच श्री दिनेश मण्‍डलोई ने बताया, कि 6 नवम्‍बर 2022 की स्थि‍ति में नीमच जिले में नीमच में विभिन्‍न प्रकार उर्वरक 8421.34 मिट्रीक टन, उपलब्‍ध है। इनमें यूरिया 1820.82 मिट्रीक टन, डीएपी 1797.4, एमओपी 657.85, एनपीकेएस 1357.8, एसएसपी 2787.46 मैट्रीक टन उपलब्‍ध है। उप संचालक कृषि‍ नीमच ने बताया, कि नीमच जिले में बाय रोड चंबल फर्टीलाईजर, कोटा तथा रतलाम (धोस्वास) रेक पाइंट से निरंतर यूरिया एवं अन्य उर्वरक की आपूर्ति हो रही है तथा आगामी दिवसों में यूरिया के लिए नीमच रेक पाइंट पर रेक लगना संभावित है। किसानों को मांग अनुरूप सहकारी एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से निरंतर उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में वर्तमान फसल बोनी स्थिति अनुसार यूरिया उपयोग की आवश्यकता फसल बोने के लगभग 25 से 30 दिनों में रहती है। किसान भाईयों से अपील की गई है, कि फसल में खाद की अनुशंसा अनुरूप उर्वरकों का उठाव करें। यूरिया उर्वरक की नवंब,  दिसंबर माह में निरंतर आपूर्ति की जाएगी। प्रदेश स्तर पर यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसान भाईयों को उर्वरक की कमी की अफवाहों के आधार पर अनावश्यक उर्वरक खरीद कर, भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।

कृषि एवं किसान