3 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच में दिनांक 24.09.2022 से 26.09.2022 में 3 दिवसीय लहसुन की उन्न त खेतीए मूल्य् संवर्धन तथा विपणन विषय एवं गुड एग्रीकल्चअर प्रेक्टिसेस पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ डॉ. सी.पी. पचौरी व‍रिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच डॉ. पी.एस. नरूका, डॉ. जे.पी. सिंह एवं उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्नौजी द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया तद्पश्चात उप सचंालक उद्यान श्री अतर सिंह कन्नौजी द्वारा उद्यानिकी विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच के डाॅ. सी.पी. पचैरी वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा कृषकों को लहसुन फसल की कल्टीवेशन की क्रियाएं मुल प्रबन्धन, विपणन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साथ श्री डाॅ. पी.एस. नरूका द्वारा लहसुन फसल में खाद, दवाईयां एवं उचित प्रबन्धन के संबंध में कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया और डाॅ. जे.पी. सिंह द्वारा मृदा परीक्षण करने की कृषकों को सलाह दी गई कि कृषकों की भूमि में किन-किन पोषक तत्वों की कमी है, उन्हीं पोषक तत्व मृदा में देनी की आवश्यकता है प्रबन्धन करने की आवश्यकता है वर्मी कम्पोस्ट खाद, सड़ी हुई गोबर की खाद देने से उत्पादन अधिक प्राप्त होता है। भूमि में लगी लहसुन की फसल में ड्रिप के माध्यम से लिक्विट फर्टिलाइजर देने की सलाह दी गई एवं समय पर उचित पानी का प्रबन्धन करने की सलाह दी गई। डाॅ. शिल्पी वर्मा द्वारा अधिकतम उत्पादन लेने हेतु नई-नई तकनिकी के माध्यम से अधिक उत्पादन में वृद्धि करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम 35 कृषक एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कृषि एवं किसान