नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया जाकर यह अभियान 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जल संरचनाओं की सवच्छता साफ सफाई पूर्ण जीवन के कार्यों के साथ ही नवीन खेत तालाबों का निर्माण एवं अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में नीमच जिले में 22 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाकर इसमें से 19 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है ,साथ ही वर्ष निर्मित 126 अमृतसरोंवरो का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्मित अमृत सरोवरों को राजस्व अभिलेख में दर्ज कर लिया गया है। जिले में नवनिर्मित प्रत्येक अमृतसरोवरों की जल ग्रहण क्षमता 10000 घन मीटर है। सभी अमृतसरोवर मनरेगा के तहत निर्मित किए गए हैं। अमृत सरोवर के निर्माण में प्रति अमृत सरोवर लगभग 2500 मानव दिवस रोजगार का सृजन भी हुआ है। जिले में नवनिर्मित अमृत सरोवरों में पहली बारिश में ही लबालब पानी भरने लग गया है, इससे जलस्तर में वृद्धि के साथ ही किसानों की सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा।
सफलता की कहानी: जल गंगा संवर्धन अभियान- अमृत सरोवरों में पहली बारिश में ही भरने लगा है लबालब पानी, जलस्तर में वृद्धि के साथ ही सिंचाई की मिलेगी सुविधा
REPORTER:Desk Report
REPORTER:Desk Report
.jpg)