Crime news- एनडीपीएस एक्ट में 10 माह से फरार चल रहे एक हजार रूपये के ईनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार...पढ़े यह खबर...
logo

REPORTER:
Desk Report


प्रतापगढ़/नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमान विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में श्री परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और श्री गजेन्द्र सिह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में श्री दीपक कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना रंठाजना की टीम द्वारा 10 माह से एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे 1000 रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त ईमरान पिता शमशेर खांन पठान उम्र 30 साल निवासी साकरीया पुलिस थाना रठाजना जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुंसधान किया जा रहा है।

दिनांक 08.09.2024 को थानाधिकारी इन्द्रजीत परमार उनि पुलिस थाना हथुनिया मय जाप्ता के दौराने नाकाबन्दी अभियुक्त तोहिद पिता मेहबुब खांन पठान उम्र 21 साल निवासी गोर्धनपुरा पुलिस थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ के कब्जे से 09.24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी को जब्त कर अभियुक्त तोहिद खांन पठान को गिरफ्तार कर थाना हथुनिया पर प्रकरण सं 83/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया जाकर प्रकरण का अनुंसधान थानाधिकारी रठांजना के द्वारा किया जा रहा। दौराने अनुंसधान अभियुक्त तोहिद खांन पठान ने प्रकरण मे जप्तशुदा एमडी समीर पिता सलीम खांन पठान निवासी साकरीया थाना रठाजना जिला प्रातपगढ द्वारा उपलब्ध करना बताया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त समीर खांन पठान को गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त समिर खांन पठान से जप्तशुदा एमडी के खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान किया गया तो समीर ने प्रकरण मे जप्तशुदा एमडी ईमरान पिता शमशेर खांन पठान निवासी साकरीया पुलिस थाना रठंाजना जिला प्रतापगढ द्वारा उपलब्ध कराना बताया। जिस पर अभियुक्त ईमरान खांन पठान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार टीम का गठन किया जाकर गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये गये। अभियुक्त घटना दिनांक से ही अपनी सकुनत से रूहपोश हो इधर उधर छिपता रहा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त ईमरान पर एक हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया। दिनांक 21.06.2025 को थानाधिकारी रठांजना द्वारा मुखबीर की आसूचना पर अभियुक्त ईमरान खांन पठान को डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुंसधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

ईमरान खांन पिता शमशेर खांन पठान उम्र 30 साल निवासी साकरीया पुलिस थाना रठंाजना जिला प्रतापगढ

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड- 

क्र.स  प्रकरण संख्या मय धारा    नाम थाना   प्रकरण की स्थिति

01   293/2020  धारा 8/18,21,29 एनडीपीएस एक्ट      सदर निम्बाहेडा जिला चितौडगढ   चालान  29/2021

26.02.2021

02   56/2019 498ए,406,504,494 भादस  महिला थाना प्रतापगढ     चालान 42/2019

17.12.2019

03   45/2020 धारा 307,326,108,120बी, व  83 जे,जे एक्ट    पुलिस थाना रठांजना      चालान 55ए/2021

05.03.2021

गठित पुलिस टीम-

1. श्री दीपक कुमार उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना रठांजना

2. श्री वासुदेव सउनि पुलिस थाना रठाजना जिला प्रतापगढ।

3. श्री रजनिश कानि 113 थाना रठांजना जिला प्रतापगढ।

4. श्री मोहन सिंह कानि नम्बर 97 थाना रठाजना जिला प्रतापगढ।

कार्यवाही