भारतीय सेना को अपमानित करने वालो को बर्खास्त करो..बर्खास्त करो.. 
logo

REPORTER:
Desk Report


  • सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही नीमच में भी अनोखा जंगी विरोध प्रदर्शन 

नीमच/भोपाल। भाजपा की डबल इंजन सरकार  के मंत्री विजय शाह एवं जगदीश देवड़ा द्वारा जो सेना को अपमानित करने वाले बयान  दिए है उस पर प्रदेश में  आम आदमी पार्टी द्वारा निरंतर जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर , पुतले जलाकर , ज्ञापन देकर अपने आक्रोश का इजहार कर रही  है।   आज प्रदेश अध्यक्ष  श्रीमती रानी अग्रवाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ही नीमच  में भी दोनों मंत्रियो को तुरंत बर्खास्त करने की मांग के साथ विरोध  प्रदर्शन  कर ज्ञापन दिया गया।  विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत सड़क पर तुर्की , पाकिस्तान , चीन के झंडो के साथ विजय शाह  का  भी फ्लैक्स लगाकर उन्हें गाड़ी के टायरों एवं पेरो तले  रौंदकर विरोध प्रदर्शन  किया  गया।  इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया  गया की जिस प्रकार से चीन पाकिस्तान तुर्की भारतीय सेना के प्रति घृणा का भाव रखते  है उसी प्रकार से देश में भी मंत्री विजय शाह भारतीय सेना  एवं भारतीय बेटी के साथ घृणा का भाव रखते  है और हम भारतवासी  जो भी  दूसरे देश एवं भारत का  कोई भी व्यक्ति  अगर भारतीय सेना एवं भारत देश के प्रति घृणा का भाव रखेंगा तो उसे इसी प्रकार से टायरों और पैरों से रौंद  देंगे की भावना के साथ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया  की तुरंत मंत्रियों को बर्खास्त कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया जावे अन्यथा  आम आदमी पार्टी   देश भक्तों के साथ मिलकर अग्र  आंदोलन करेंगी। अनोखे विरोध प्रदर्सह्ण के बाद तुर्की , पाकिस्तान , चीन , विजय शाह एवं जगदीश देवड़ा का फ्लैक्स जलाकर विरोध प्रकट किया  गया।  विरोध प्रदर्शन  के समय मंत्रियो को बर्ख़ास्त करो बर्खास्त करो ,,,,,,,,, भारतीय सेना  के सम्मान में आम आदमी पार्टी मैदान में ,,,,,,,, भारतीय सेना का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान ,,,,,,,,,, भारतीय सेना का जो अपमान करेंगा इसी तरह पेरो से रौंदकर दहन कर दिया जावेंगा ,,,,,,,,,के गगनभेदी नारे लगाए गए।  

अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद  आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर चौराहे से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर मुक्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया जिसमे  उल्लेख किया गया  की  जैसा की सर्वविदित है की आपके मंत्री विजय शाह  ने अपने एक बयान में भारतीय सेना  की बहादुर कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमान जनक टिपण्णी कर उनको आतंकवादियों की बहन करार देने के साथ ही अन्य प्रकार  असभ्य शब्दों  से अपमानजनक भाषा का उपयोग कर सेना का भी मनोबल तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया है जिसका हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर उनके ऊपर विभिन्न धाराओं  152 , 196 (1 ) बी , 197 में प्रकरण दर्ज करवाया है जिनमे ये सभी संगीन धारा शामिल है, जो हमारे समाज के विभिन्न वर्गों धर्म के बीच उन्माद पैदा करने तथा देश की एकता अखंडता को खतरा बताने वाले आपराधिक कार्य है जो कानून में गैर जमानतीय अपराध की श्रेणी में हैं , लेकिन बड़ा दुखद है की पूरा देश इनके बयान  से आहत है आक्रोशित है लेकिन आप इन्हे अभी तक बर्खास्त नहीं कर पाए है। 

वही दूसरी और आपके ही उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी भारतीय सैनिको  एवं भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक होने का अपमानजनक बयान  दिया है जो निंदनीय  होने के साथ ही देश की सेना एवं देशभक्त नागरिको का अपमान  है देशद्रोह है लेकिन फिर भी आपने अभी तक उन्हें भी बर्खास्त नहीं किया  है जो घोर निराशाजनक  है एवं देशभक्ति पर चोट पहुँचाने वाला है। 

ज्ञापन के माधयम से मुख्यमंत्री  से  मांग करते है की तुरंत प्रभाव  से इन दोनों दम्भी, अहंकारी ,चरण वंदना करने वाले, सेना  के मनोबल  को तोड़ने वाले, देशभक्तो की भावना को आघात  पहुँचाने वाले, घृणित मानसिकता रखने वाले दोनों मंत्रियो को तुरंत प्रभाव  से मंत्रिपद से बर्खास्त  कर जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया    जावे अनयथा आम  आदमी पार्टी अग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। 

आज के इस विरोध प्रदर्शन के समय आप के जोसफ जडसन ,  कमलेश बैरागी ,  हेमंत यादव , सत्यनारायण ओझा , प्रह्लाद काबरा , नरेंद्र पाटीदार , इब्राहिम पठान , बाबूलाल गायरी , उडेलाल अग्रवाल , जाबिर हुसैन ,जानकीलाल पाटीदार , चंद्रेश सेन , विनोद कुमार पंवार , नवीन कुमार अग्रवाल  पेंशनर  संघ के बालचंद वर्मा एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे। 

विरोध प्रदर्शन