मदनलाल धनगर राष्ट्रीय गायरी महासभा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, अब प्रदेशभर का देखेंगे कार्य
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। गायरी समाज के वरिष्ठ सदस्य, प्रसिद्ध समाजसेवी और नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर को राष्ट्रीय गायरी महासभा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी की अनुशंसा पर की है। उल्लेखनीय है कि मदनलाल धनगर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में कार्यरत है और सक्रिय होकर कार्य कर रह हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शारदादेवी धनगर नीमच जनपद पंचायत अध्यक्ष है। दोनों पति-पत्नी सामाजिक  और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है। इन्हीं सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय संयोजक डॉ. प्रभु चौधरी ने मदनलाल धनगर का नाम प्रदेशाध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह धनगर ने स्वीकृति दे दी। अब जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा कर मदनलाल धनगर समाज को सक्रिय करेंगे और नई कार्यकारिणी घोषित करेंगे।

प्रेस नोट