प्रतापगढ़/नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमान विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री परबतसिंह एंव वृताधिकारी वृत छोटीसादडी श्री गोपाललाल हिंडोनिया के मार्गदर्षन में श्री रविन्द्र पाटीदार पुलिस उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना धोलापानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक नाल टोपीदार बन्दुक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 05.03.2025 को सउनि दिलीप सिंह मय जाप्ता के थाने से रवाना हो गांव धोलापानी के पास पतरा घाटा नदी के पुलिये पर पहुंच नाकाबंदी शुरू की दौराने नाकाबन्दी मानपुरा की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसके हाथ में एक बन्दुक दिखाई दी। जो पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस जाब्ता द्वारा पकडा गया। अभियुक्त का नाम पता पुछा तो गोपीलाल पिता चुन्नीलाल मीणा उम्र 55 साल निवासी राजपुरा आमलीफला थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ होना बताया। अभियुक्त से एक नाल टोपीदार बन्दुक के वैध लाईसेन्स के बारे मे पुछा तो नही होना बताया। थानाधिकारी धोलापानी द्वारा इस संबध में पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल के निर्देषानुसार अभियुक्त के कब्जे से बन्दुक जप्त कर। अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 20/25 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता-
01.गोपीलाल पिता चुन्नीलाल मीणा उम्र 55 साल निवासी राजपुरा आमलीफला थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ
पुलिस टीम-
1. श्री रविन्द्र कुमार पाटीदार उनि थानाधिकारी थाना धोलापानी
2. श्री दिलीप सिंह सउनि थाना धोलापानी
3.़ श्री राजपाल सिंह हैडकानि न 432 थाना धोलापानी
4. श्री देवेन्द्र सिंह कानि 105 थाना धोलापानी
5. श्री सोहनलाल कानि न 131 थाना धोलापानी
6. श्री रघुवीर सिंह कानि न 26 थाना धोलापानी