नीमच नगर पालिका में हंगामा करने वाली महिला पर मामला दर्ज कई धाराओं में FIR दर्ज
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। नगर पालिका में एक महिला के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वार्ड नंबर 13 की रहने वाली महिला ने 20 फरवरी को शाम 4 बजे नगर पालिका कार्यालय में जमकर हंगामा किया था।

पुलिस ने नगर पालिका के लोक निर्माण शाखा के कर्मचारी अब्दुल नईम खान की शिकायत पर कार्रवाई की है। आरोपी महिला पर बीएनएस की धारा 333, 132, 324(3), 296 और 3(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

घटना के दौरान महिला ने कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया और शासकीय फाइलों को जमीन पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया था।

 

साभार- इंटरनेट

कार्यवाही