नीमच। कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में आर्या योजनान्तर्गत दिनॉक 03 से 09 फरवरी 2025 तक मसाला प्रसंस्करण विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण नीमच जिले के कृषकों हेतु आरम्भ किया जाना है। इच्छुक किसान/किसान महिला/नवयुवक अपना रजिस्ट्रेशन कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच, मालखेड़ा रोड, नीमच स्थित कार्यालय में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आकर करा सकते है। पंजीयन की अंतिम दिनाॅक 03 फरवरी 2025 सुबह 10 बजे तक रहेगा। जिन नवयुवकों एवं किसान भाईयों ने पूर्व में सामान शीर्षक पर (मसाला प्रसंस्करण) केन्द्र द्वारा इस योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे इस सत्र के प्रशिक्षण में समान शीर्षक हेतु मान्य नहीं होंगे। रजिस्ट्रेशन हेतु हितग्राहियों की आयु 18 से 35 वर्ष एवं शिक्षा आंठवी पास तथा रजिस्ट्रेशन हेतु एक पासपोर्ट साइज फोटो,आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फीस रु 100ध्- रहेगी जो कि प्रशिक्षण उपरान्त हितग्राही कृषकध्कृषक महिलाध्नवयुवक को वापिस कर दी जाएगी। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के नम्बर 6265990752 एवं 9424530721 (डाॅ पी. एस. नरुका), 9424530725 (डाॅ एस. एस. सारंगदेवोत), 9425335412 (डाॅ शिल्पी वर्मा) एवं 9516963254 (डाॅ. जे. पी. सिंह) पर सम्पर्क कर सकते है।
मसाला प्रसंस्करण पर आर्या योजनान्तर्गत नीमच जिले के किसान/किसान महिला/नवयुवकों हेतु सात दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
REPORTER:Desk Report
REPORTER:Desk Report
.jpg)