विधायक श्री परिहार एवं जि.प.अध्यक्ष श्री चौहान ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
logo

REPORTER:
Desk Report


  • कलेक्टर ने अटल बस्‍ती में बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान जिला चिकित्सालय स्थित पोलियो बूथ पर अपने हाथों से बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर, पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा, कि सभी शासकीय अस्पतालों में सरकार ने विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा एवं बचाव के लिए टीकों की व्यवस्था की है। जिले को पोलियो मुक्त रखना है, तो बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाना जरूरी है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने कहा कि पोलियो खुराक पीने से एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए, यदि एक भी बच्चा छूटा, तो सुरक्षा तो चक्र टूटा। 

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.एल.सिसोदिया, ,बीएमओ उपस्थित थे। 

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अटल बिहारी बाजपेयी नगर   स्थित पोलियो बूथ का निरीक्षण कर बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की प्रगति का जायजा लिया।  उन्‍होने बस्‍ती वासियों से उनकी समस्‍याओं के संबंध में चर्चा भी की ।

उल्लेखनीय है, कि नीमच जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस रविवार 8 दिसम्‍बर को 0 से 5 वर्ष तक के एक लाख छह हजार बच्चों को 802 पोलियो बूथों पर पल्स पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए 16 हजार 04  कर्मचारियों को वैक्सीनेटर नियुक्त किया गया है। अभियान के पर्यवेक्षण के लिए 107 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जिले में 21 ट्रांजिट बूथ एवं 18 मोबाइल टीमें भी लगाई गई है। प्रथम दिन रविवार को पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है वहीं 9 और 10 दिसम्‍बर  को टीकाकरण दल के कर्मचारी घर-घर जाकर पोलियो खुराक पीने से शेष रहे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलवाएंगे।

योग एवं स्‍वास्‍थ्‍य