जिले में 14901 मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्‍ध, अब तक 34892 मैट्रिक टन उर्वरक वितरित
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। जिले में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा के प्रयासों से पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर ली गई है। वर्तमान में जिले में 14901 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। यूरिया 6644.80 मैटिक टन, डी.ए.पी. 2259.2 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1415.6 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 1500.15 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 3081.22 मैटिक टन उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध है।

रबी सीजन में 1 अक्‍टूबर 2024 से अब तक 34892.16 मैटिक टन उर्वरक का विक्रय जिले के किसानों को किया जा चुका है। इसमें यूरिया 14864.85 मैटिक टन, डी.ए.पी. 2490.24 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1506 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 6206.17 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 9824.9 मैटिक टन उर्वरक किसानों को उपलब्‍ध कराया गया है। रबी सीजन में आज दिनांक तक जिले को 49793.39 मैटिक टन उर्वरक प्राप्‍त हुआ है। इसमें यूरिया 21509.65 मैटिक टन, डी.ए.पी. 4749.44 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 2921.6 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 7706.32 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 12906.36 मैटिक टन उर्वरक रबी सीजन में जिले को प्राप्‍त हो चुका है।

उप संचालक कृषि श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया, कि जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध होकर किसानों को प्रदाय किया जा रहा है। जिले में उर्वरक की कोई समस्‍या नहीं है। रबी 2024-25 में अनुमानित 56500 मैटिक टन उर्वरक की मांग प्रस्‍तावित है। इसमें यूरिया 31000 मैटिक टन, डी.ए.पी. 5000 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1500 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 7000 मैटिक टन, एस.एस.पी. 12000 मैटिक टन उर्वरक की मांग रबी सीजन में अनुमानित है। उसके अनुपात में जिले में पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध है और शासन स्‍तर से जिले को उर्वरक की आपूर्ति निरंतर की जा रही है।

कृषि एवं किसान