नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के मार्गदर्शन में शासन स्तर पर किए गए प्रयासों के परिणाम स्वरूप जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। नीमच जिले में रबी सीजन में कृषि फसलों का क्षैत्राच्छादन एक लाख इक्तालिस हजार हेक्टेयर है। अब तक जिले में 86 प्रतिशत बोनी हो चुकी है।
उप संचालक कृषि श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया, कि नीमच जिले में वर्तमान में यूरिया 9055 मैट्रिक टन, डी.ए.पी. 1364 मैट्रिक टन, एन.पी.के.1795 मैट्रिक टन एवं एस.एस.पी. 3527 मैट्रिक टन उपलब्ध है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष एन.पी.के. का अधिक उठाव हुआ है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक वर्षा होने से उर्वरकों के उठाव में बढ़ोत्तरी हुई हैं।
क्र. |
उर्वरक का नाम |
वर्ष 2023 में अक्टूबर एवं नवम्बर में उठाव |
वर्ष 2024 में माह अक्टूबर एवं 20 नवम्बर 2024 तक उठाव |
1. |
यूरिया |
15196 मैट्रिक टन |
12533 मैट्रिक टन |
2. |
डी.ए.पी. |
3060 मैट्रिक टन |
2026 मैट्रिक टन |
3. |
एन.पी.के. |
3206 मैट्रिक टन |
5939 मैट्रिक टन |
4. |
एस.एस.पी. |
4686 मैट्रिक टन |
9375 मैट्रिक टन |
|
कुल योग |
26148 मैट्रिक टन |
29873 मैट्रिक टन |
जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध होकर किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।