झूठी बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने के नाम से पहचाने जाएंगे मोदी जी- नवीन कुमार अग्रवाल
logo

REPORTER:
Desk Report


  • मोदीजी के मुख से चुनाव प्रचार के दौरान रोज प्रतिदिन एक नया झूठ 
  • तो क्या अब 2047  तक देश में चुनाव नहीं होंगे ?

नीमच/मंदसौर। 400 पर के नारे के चक्कर में  निरंतर चुनावी रैलियों  के माध्यम से  चाशनी में लपेट के झूठा भाषण  देने  वाले महाशय ने जनता को गुमराह करने के लिए लखनऊ की चुनावी रैली में एक और झूठ बोलकर बयानबाजी की है और वो है की अब तक भारत में शाही परिवार का वारिश ही मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बने,  यह कुप्रथा इस चायवाले ने तोड़ दी है।  अब गरीब का बेटा  भी मुख्यमंत्री बन सकता है हो सकता है की 2047 में आपका बेटा बेटी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बने।  उक्त बयान  पर पलटवार करते हुए आप के नवीन कुमार  अग्रवाल ने मोदी जी से पूछना चाहा है की क्या आप ने भारत का इतिहास नहीं पड़ा है या आप शिक्षित नहीं है जो इस प्रकार के झूठे बयान देकर जनता को भ्रमित कर रहे है ?

अग्रवाल ने कहा की आप को मालूम होना चाहिए की आप एक जिम्मेदार  है और इस प्रकार की झूठी  बयानबाजी करना आपके और आपके पद की गरिमा के अनुरूप  नहीं है , आपको ज्ञान होना  चाहिए की भारत में आपसे पहले भी गुलजारीलाल नंदा , लालबहादुर शास्त्री , मोरारजी देसाई , चौधरी चरण सिंह , विस्वनाथ प्रताप सिंह , चंद्रशेकर आजाद , वि पि नरसिम्हाराव , अटल बिहारी वाजपेयी (जो आपकी ही पार्टी के है ) , एच डी  देवगौड़ा (जिनका पोता प्रज्जवल देवगौड़ा महिला उत्पीड़न के केस में देश से भाग गया और आपके ही गठबंधन का सांसद  प्रत्याक्षी है) ,इन्द्र कुमार  गुजराल , मनमोहन सिंह  इनमे से कोई भी शाही परिवार से तालुकात नहीं रखता था और इनमे से कई बहुत ही  गरीब परिवारों से आते है और भारत देश के संविधान ने इन्हे लोकतंत्र के माध्यम से अधिकार  दिया की कोई भी भारत का प्रधानमंत्री बन सकता  है और  उसी मजबूत लोकतंत्र के कारन ये सभी भारत के प्रधानमंत्री बने उन्ही में से एक आप भी है , लेकिन चुनावी लाभ के लिए आपका यह कहना की  पूर्व में कोई भी राजशाही वारिश  के अलावा  देश का प्रधामंत्री नहीं बना सरासर जनता को भर्मित करने का प्रयास है और उसकी हम कड़े शब्दों  में निंदा करते है। 

अग्रवाल ने कहा की रही  बात मुख्यमंत्रियों की तो भारत देश में  अधिकतर ऐसे  मुख्यमंत्री बने है जो किसी भी  राजशाही परिवार से   तालुकात नहीं रखते है जिनमे अरविन्द केजरीवाल , भगवंत मान , बहन मायावती  , मनोहर पर्निकर , ममता बनर्जी दीदी , और स्वयं  नरेंद्र मोदी जी.  तो क्या मोदीजी जब आप  गुजरात के मुख़्यमंत्री  और भारत के प्रधानमंत्री बने तो क्या आप राजशाही परिवार  से तालुक्कात रखते थे ?  मोदीजी अगर मुक्यमंत्रियो के नामो  का उल्लेख यंहा  करूंगा  तो अख़बार का कागज काम पड़  जावेंगा। 

अग्रवाल ने कहा की  क्या मोदी जी चुनाव से पूर्व ही आप 400 पार  का नारा  देकर जनता को भ्रमित  करने का प्रयास कर  रहे थे और अब जब वो आंकड़ा आप ला नहीं पा  रहे है तो जनता की सहानुभूति लेने के लिए  झूठे बयान  देकर जनता को भ्रमित करने  का कुत्सित प्रयास  नहीं कर रहे है?

अग्रवाल ने कहा की आपने चुनावी रैली   में 2047  में जनता का बेटा -  बेटी  मुक्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने ऐसा  बयान  दिया है तो क्या आपने 2047 तक के सभी राज्यों  के मुख्य्मंत्री  बिना चुनाव के कौन  बनेगा यह पहले से ही आरक्षित कर दिया है और रही बात प्रधानमंत्री की तो क्या आप 2047 तक चुनाव  न करवाकर चीन रूस की तर्ज पर ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे? क्योँकि आपने ही कहा है की 2047  में जनता के बेटा  बेटी मुक्यमंत्री प्रधानमंत्री बनेगे ? तो क्या अब 2047 तक देश में  चुनाव नहीं होंगे ?

प्रेस नोट