सरवानियां महाराज । शहर के वार्ड क्रमांक 4 में निवासरत भगवतीलाल पिता दुर्गा लाल भोई कच्ची दीवार को गिराते समय दीवार के निचे दब गए है। बताया जा रहा है कि भगवती लाल को गंभीर अवस्था में नीमच ले जाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन आवास निर्माण को लेकर मिट्टी की बनी कच्ची दीवार को गिराते समय स्वयं मकान मालिक भगवतीलाल पिता दुर्गालाल भोई उम्र 40 वर्ष के ऊपर मिट्टी की कच्ची दीवार सीने में गिर गई जिससे मौके पर ही उनके मुंह से खून निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियो अनुसार गंभीर अवस्था में परिजन नीमच सिविल अस्पताल ले गए थे जंहा भगवतीलाल को मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है मृतक का की पीएम कराया जा रहा है। घटना की जानकारी लगने के बाद वार्ड क्रमांक 4 में भगवतीलाल के निवास स्थान पर भीड़ जमा हो गई तथा शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया जावेगा।
दर्दनाक हादसा ::कच्ची मिट्टी की दीवार सीने पर गिरी ,भगवतीलाल भोई का देहांत परिवार में शोक की लहर पढ़ें खबर......!
REPORTER:Desk Report
REPORTER:Desk Report