गणपति नगर क्षेत्र में हुआ होलिका दहन
logo

REPORTER:
Desk Report


नीमच। वार्ड नं. 08 के अंतर्गत आने वाले गणपति नगर क्षेत्र के पास स्थित खेल मैदान परिसर में मॉ शीतला माता मंदिर के सामने गणपति विकास समिति एवं मॉ दुर्गा महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में होलिका दहन का आयोजन किया गया। रविवार की रात्रि 11.15 बजे शुभमूहÿर्त में होलिका का दहन किया गया। इससे पूर्व क्षेत्र की महिलाओं द्वारा होलिका की पूजा अर्चना की गई। आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। आज सोमवार को क्षेत्र के गणेश गार्डन में होली के मधुर गीतों के बीच धूमधाम से होली खेली जायेगी।

धर्म एवं संस्कृति