- भेजने वाले भी राम ओर पाने वाले भी राम की तर्ज पर होगा भव्य कार्यक्रम
- नन्हे भाई बहन भी बने भंडारे मे सहयोगी
सिंगोली । 22 जनवरी का दिन एक नया इतिहास रचने जा रहा है जो विश्व पटल पर अंकित होकर पुरा विश्व याद रखेगा। आज के दिन अयोध्याधाम मे भगवान श्रीराम अपनी जन्म स्थली पर बने भव्य मंदिर मे विराजमान होगः जिससे भारत वर्ष पर लगे 500 वर्षो का कलंक धुल जाएगा और एक नया इतिहास बन जाऐगा। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पुरा देश राममय हो रहा है गांव गांव घर-घर खुशी का वातावरण बना हुआ है। इसी क्रम मे नीमच जिले का नगर सिंगोली भी पुरी तरह राममय होकर भगवा रंग मे रंगा हुआ है नगर का हर क्षैत्र झंडे फर्रियो ओर बेनर पोस्टरो से सजा हुआ है। नगर के सभी मंदिरो पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित है। साथ 22 जनवरी को पुरे नगर का सामुहिक स्नेहभोज आयोजित है जो स्थानीय गौतमालय भवन पर आयोजित होगा स्नेहभोज का आयोजन भेजने वाले भी राम ओर पाने वाले भी राम की तर्ज पर होगा राम मंदिर लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर नगर का बच्चा बच्चा उत्साहित है नगर मे अनेक वार्ड दुल्हन की तरह सजे हुए है तथा अलग अलग वार्डो मे स्थित मंदिरो पर धार्मिक आयोजन हो रहे है जिनमे कही अखण्ड रामायण पाठ तो कही सुन्दर कांड पाठ तो कही हनुमान चालिसे का पाठ हो रहे है तो कहि महिलाओ के गीत भजन तो कही नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ की झांकिया बन रही है। कुल मिलाकर पुरा नगर राम मय वातावरण मे डुबा हुआ है।
नन्हे भाई बहन ने अपने जेब ख्रर्ची की बचत के पैसो से 251 किलो आटा स्नेहभोज हैतू भेट किया
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बडे तो बडे पर छोटे बच्चे भी जबरदस्त उत्साहित है यहां पर राम भक्तो द्वारा राम मंदिर लोकार्पण को लेकर पुरे नगर का स्नेह भोज (भंडारा ) का आयोजन रखा उसमे सब बढ़चढ़कर सहयोग कर रहे है। उसमे नगर के दो नन्हे भाई बहन महिमा जंगम 8 वर्ष ओर मंगल जंगम 6 वर्ष भी कहा पिछे रहने वाले इन्होने भी अपने पिता कन्हैयालाल जंगम के पद चिन्हो पर चलते हुए अपने जेब खर्चे से बचत किऐ हुऐ पैसो से नगर के सामुहिक स्नेहभोज (भंडारे) मे 251 किलो आटे के पांच कट्टे सहयोग के रूप मे भेट किये जो नगर मे चर्चा का विषय है। राम मंदिर को लेकर बड़े लोग बढ़चढ़कर भाग ले रहे है तो बच्चे भी कहा पिछे रहने वाले है पुरा नगर नन्हे भाई बहन महिमा और मंगल की प्रशंसा कर रहा है।