सरवानियां महाराज। शहर के एक युवक सरफराज की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई है। ग़ौरतलब है कि विगत दिनों धानुका सोया फैक्ट्री में हुई आगजनी की घटना में एक मजदूर युवक गंभीर रूप से झुलस गया था। उक्त मजदूर की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई है। युवक जावद थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरवानिया महाराज निवासी सरफराज मंसूरी था। मजदूर की मौत से परिजन आक्रोश में होकर गमगीन है।
फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही
ज्ञात हो कि पूर्व में भी धानुका फैक्ट्री में इसी तरह की घटनाएं हो गई थी बावजूद इसके फैक्ट्री प्रबंधन केवल खानापूर्ति कर इति श्री कर लेता है। सुरक्षा, मजदूर आदि मापदंडों की फैक्ट्री में धज्जियां उड़ाई जाती है। जिसका नतीजा आज फिर एक युवक की मौत के रूप में सामने आया है।
पीएम इंदौर में सम्पन्न निकले सरवानियां के लिए
आगजनी में मृतक सरफराज का इंदौर में पोस्टमार्टम किया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक सरफराज को लेकर वाहन इंदौर से निकल चुका है। पांच बजे तक सरवानियां महाराज पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।