दर्दनाक हादसा: नीमच के 2 युवकों को धार में आयशर ने रौंदा, 1 की मौत, 1 घायल
logo

REPORTER:
Desk Report


- निर्माण कम्पनी में काम करते थे युवक, बाइक से खाना खाने जा रहे थे 

- दीनदयाल पुरम कॉलोनी में रूम लेकर रहते थे  

धार। गुरुवार रात को  बाईक पर सवार होकर खाना खाने जा रहे  नीमच निवासी  दो युवकों को धार में  आईसर वाहन ने पीछे से टक्कर मार कर  रौंद दिया । टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव मांस के लौंदे में तब्दील हो गया । घटना रात 8.45 के दरमियान  शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे त्रिमूर्ति नगर  की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक चौराहे के सिग्नल पर रुके थे इसी दौरान  तेजी से आ रही आयशर वाहन ने उन्हें कुचल दिया। घटना की जानकारी के बाद लोगों की भीड़ लग गई।  टक्कर मारने के बाद  आईसर वाहन को चालक ने भगा ले जाने की कोशिश जिसे पुलिस ने कुछ दूरी के बाद पकड़ लिया है। अपुष्ट जानकारी है कि भागने के दौरान वाहन ने अन्य कई लोगों को कुचलने की कोशिश की है। 

रूम लेकर रहते थे युवक-

मृतक युवक की पहचान राकेश पाटीदार और दिनेश अहिरवार निवासी नीमच के रूप में हुई है। दोनों युवक विकोप्स कंस्ट्रक्शन फर्म में  प्रोजेक्ट फील्ड मैनेजर के तौर पर धार में काम करते थे। धार की  दीनदयाल पुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।  युवक रात में अपनी बाइक से भोजनालय में खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए है।  घटना की जानकारी के बाद  स्थानीय परिचित भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस फार्म में युवक काम करते थे ,वहां के  अधिकारी भी  जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

दुर्घटना