नीमच। सावन सोमवार के पावन उपलक्ष में भूत भावन श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी निकली ।इस अवसर पर लाव लश्कर के साथ भोलेनाथ नगर भ्रमण पर निकले और अपने भक्तों को दर्शन दिए।उज्जैन महाकाल की तर्ज पर श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखा गया। युवा समाजसेवी अरुल अशोक गंगानगर ने शाही सवारी मार्गदर्शन प्रदान किया।किलेश्वर महादेव की शाही सवारी में किलेश्वर महादेव का आकर्षक स्वरूप फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 4:30 बजे किलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के बाद अग्रसेन वाटिका से प्रारंभ हुआ।शाही लाव लश्कर के साथ बाबा किलेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने निकले। शाही सवारी में सबसे आगे घुड सवार केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। इसके साथ ही अखाड़े के पहलवान लेजियम के साथ हैरत अंगेज करतब प्रस्तुत कर रहे थे। इसके साथ ही दो युवक शाही छतरियां लिए चल रहे थे। ट्रैक्टर पर नृत्य कलाकार मयूर पंख के साथ राधा कृष्ण के विभिन्न करतब प्रस्तुत कर रहे थे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को हंसाने के लिए दो लंबू कार्टूनिस्ट कलाकार भी चल रहे थे। शाही ढोल बज रहे थे। ब्रह्मा विष्णु भगवान की झांकी को आकर्षक फूलों से सजाया गया। इस अवसर पर चार पहिया वाहनों पर भगवान श्री नाथ एवं खाटू श्याम जी की मूर्ति को भी आकर्षक फूलों से सजाया गया था। आदिवासी महिला कलाकारों द्वारा तीर कमान के साथआदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा था। भोले शंकर के विभिन्न भजनों पर युवा डीजे के साथ ही नृत्य कर रहे थे। विशाल नांदिया के साथ भूत पिशाच अपना अलग प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ ही पंजाबी भजन गायक कलाकार सतवंत बादशाह भजनों की स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। पंजाब भठिंडा के बैण्ड पाईपर के कलाकार द्वारा आकर्षक पिरामिड बनाकर करतब प्रस्तुत किए गए। नीमच के राजा किलेश्वर महादेव का रथ रंग बिरंगी विद्युत साथ सजा एवं फूलों से श्रृंगारित किया गया था। चार पहिया वाहन पर बने रंगमंच पर राजस्थानी परिधानों में महिलाएं चरी नृत्य एवं तिरंगा चक्र का नृत्य प्रस्तुत करते हुए चल रही थी। इसके साथी अनेक युवा मुंह से आज के गले बरसा रहे थे। जिसे देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित थे। शाही सवारी के मार्ग में स्थान स्थान पर विभिन्न झांकियां सजाई गई जिसमें कमल चौक पर गाय और राधा कृष्ण की झांकी सब्जी मंडी चौराहे पर श्री राम द्वारा रामेश्वरम महादेव की पूजा अर्चना करते हुए शिव परिवार की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर अघोरी शंकर बाहुबली राजस्थानी ट्रेडीशनल ग्रुप भस्म आरती भठिंडा बैण्ड शाही रथ समेत बूंदी की आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।
नगर भ्रमण पर निकले किलेश्वर महादेव, शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
REPORTER:Desk Report
REPORTER:Desk Report
